Gaya Railway News : रेलवे मालगाड़ी के 20 डिब्बे बेपटरी,गया रेल रूट कई ट्रेनों का मार्ग बदला
Gaya Railway News : गया जंक्शन पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे खंड के कुमाऊँ स्टेशन पर बुधवार की सुबह 6:30 बजे मालगाड़ी के 20 बैगन अचानक पटरी से भी पटरी हो गए इससे रेल मक्का में में खलबली मच गई है आनन-फानन में कई ट्रेनों का दिशा परिवर्तित करना पड़ा इससे यात्रियों की काफी फजीहत हो गई और उनका टाइम भी ज्यादा लगा है तो आइए जानते हैं इनके बारे में पूरे विस्तृत रूप से कहानी।
अगर आप रेलवे से जुड़ी जानकारी पाना चहते है,तो WhatsApp Group को जॉइन करें
डाउन दिशा की इन सभी ट्रेनों का रूट बदला
1. बीकानेर से 20.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 12260 बीकानेर-सियालदह एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-झाझा के रास्ते।
2. नई दिल्ली से 20.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 12802 नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया-गया के रास्ते।
3. नई दिल्ली से 20.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 12350 नई दिल्ली-गोड्डा एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-किऊल के रास्ते।
4. आनंद विहार से 20.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 12444 आनंद विहार-हल्दिया एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-झाझा के रास्ते।
5. जम्मूतवी से 19.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस वापस पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जाएगी तथा यहां से यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-झाझा के रास्ते चलेगी।
6. नई दिल्ली से 20.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 12382 नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस वापस पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जाएगी तथा यहां से यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-झाझा के रास्ते चलेगी।
7. वाराणसी से 21.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 13554 वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस का आंशिक समापन सैयदरजा स्टेशन पर किया जाएगा और यहां से यह ट्रेन वापस पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जाएगी।
8. पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से 21.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 03384 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया पैसेंजर स्पेशल का आंशिक समापन पुसौली स्टेशन पर किया जाएगा और यहां से यह ट्रेन वापस पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जाएगी।
9. पटना से 21.09.2022 को प्रस्थान करने वाली 13249/13250 पटना-भभुआ रोड का आंशिक समापन/प्रारंभ सासाराम स्टेशन में/से किया जाएगा ।
रेलवे की ओर से आपातकालीन नंबर जारी किया
दरअसल आपको बता दें कि जनसंपर्क अधिकारी पूर्व मध्य रेलवे वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन से डिरेल होने से यात्रियों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए पीडीडीयू जंक्शन और गया में आपातकालीन सहायता नंबर जारी किया गया है जिससे यात्री अपनी सहायता ले सकता है।
ये भी जरूर पढ़ें : Diwali Offer : इस बैंक ग्राहकों को मिलेगी दिवाली का बड़ा तोहफा 5-5 लाख रुपया